क्या है 35 साल पुराना सरला हत्याकांड? जिसमें आतंकी सरगना यासीन मलिक समेत आठ पूर्व आतंकियों की मुश्किलें बढ़ी
कश्मीरी हिंदू महिला नर्स सरला भट्ट के अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के 35 वर्ष बाद मानवता को शर्मसार कर देने वाले इस कृत्य से पर्दा जल्द उठ सकता है। जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष जांच एजेंसी (एसआइए) ने मंगलवार को श्रीनगर में आतंकी सरगना यासीन मलिक समेत जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के सात पूर्व आतंकी कमांडरों…
