Site icon JK Fact

‘नार्को-टेररिज्म का नेटवर्क चाहे सीमा के उस पार हो या इस तरफ, पूरी तरह नष्ट करेंगे’, DGP प्रभात की दो टूक चेतावनी

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक नलिन प्रभात ने गुरुवार को श्रीनगर के पुलिस नियंत्रण कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ किया कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद और नार्को-टेररिज्म के खिलाफ पुलिस की लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर है।

उन्होंने कहा कि ड्रग्स का नेटवर्क चाहे सीमा के इस तरफ हो या उस पार, उसे पूरी तरह ध्वस्त किया जाएगा। इसके लिए पुलिस और अन्य एजेंसियां समन्वित अभियान चला रही हैं।

डीजीपी नलिन प्रभात ने बताया कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा 11 अप्रैल 2026 को शुरू किए गए 100 दिवसीय “नशा मुक्त अभियान” के बाद पुलिस की कार्रवाई में तेजी आई है। 

नलिन प्रभात ने कहा कि नशा मुक्त अभियान शुरू होने से पहले भी पुलिस कार्रवाई कर रही थी, लेकिन अब इसमें और तेजी लाई गई है। “जो भी कार्रवाई हो रही है, कानून के दायरे में हो रही है। पुलिस पूरी जांच के बाद ही एक्शन ले रही है।”

अभियान के बड़े आंकड़े एक नजर में

केस और गिरफ्तारी: अब तक 724 NDPS मामले दर्ज, 806 आरोपी गिरफ्तार। पिछले साल 11 अप्रैल 2025 से 12 मई 2025 तक सिर्फ 105 केस में 137 गिरफ्तारियां हुई थीं।

बरामदगी: बीते एक महीने में 5.22 किलो हेरोइन समेत 667 किलो अवैध नशीला पदार्थ और 90 हजार से ज्यादा साइकोट्रोपिक टैबलेट/कैप्सूल जब्त।

बंदी कार्रवाई: 24 आदतन ड्रग अपराधियों को PIT-NDPS एक्ट के तहत बंदी बनाया गया।

संपत्ति पर चोट: ड्रग्स की काली कमाई से बनी 41.85 करोड़ रुपये की 97 संपत्तियां अटैच। अनंतनाग में एक ही केस में 6.17 करोड़ की संपत्ति सीज की गई।

2023 से लगातार बढ़ रहा ड्रग्स के खिलाफ अभियान

डीजीपी प्रभात ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस 2023 से ही नारकोटिक्स के खिलाफ लगातार सफलता हासिल कर रही है।

राष्ट्रीय रैंकिंग: 2025 में नार्को कार्रवाई में जम्मू-कश्मीर पुलिस देशभर में तीसरे स्थान पर रही।

PIT-NDPS में टॉप: 2025 में इस एक्ट के तहत 240 लोगों को बंदी बनाकर जम्मू-कश्मीर देश में पहले नंबर पर रहा।

सजा और नष्ट: 4,962 किलो नशीला पदार्थ और 6,493 यूनिट साइकोट्रोपिक दवाएं नष्ट की गईं। 117 कनाल में फैली अफीम-गांजे की खेती उजाड़ी गई।

दो कुख्यात तस्करों सहित करोड़ों की संपत्ति जब्त

नशा मुक्त अभियान के दौरान जम्मू पुलिस ने दो बड़े ड्रग्स तस्करों को पकड़ा है जिनमें गुलजार अहमद उर्फ लऊ गुज्जर जो 28 मामलों में जबकि अवनीत सिंह उर्फ नागी शामिल है जो 17 मामलों में वांछित है।

ड्रग्स नेटवर्क तोड़ने के लिए मल्टी-लेवल एक्शन

डीजीपी ने बताया कि पुलिस सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि ड्रग्स के पूरे इकोसिस्टम को खत्म कर रही है

Exit mobile version