भारतीय सेना ने निभाई मानवीय भूमिका, LoC पर पकड़ा गया पाकिस्तानी युवक असद लौटाया, टिटवाल फ्लैग मीटिंग के बाद सौंपा

श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर में जिला कुपवाड़ा के अंतर्गत एलओसी पर पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक को सभी कानूनी एवं प्रशासनिक औपचारिकाएं पूरी करने के बाद गुरूवार को वापस गुलाम जम्मू कश्मीर भेज दिया गया। उसे करनाह सेक्टर में टिटवाल स्थिल मिलनगाह,जिसे मैॅत्री पुल भी कहते हैं, पर भारतीय सेना और पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों की एक ध्वज बैठक के बाद पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंपा गया।

उल्लेखनीय है कि 12 जून 2026 को करनाह सेक्टर में गश्त कर रहे सेना के जवानों ने एक एलओसी पर भारतीय सीमा में एक पाकिस्तानी युवक को पकड़ा था। उसकी पहचान असद खान पुत्र जनज़ैब खान, निवासी मुज़फ़्फराबाद के रूप में हुई। आवश्यक जांच-पड़ताल और पहचान सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित अधिकारियों ने निर्धारित क्रॉसिंग प्वाइंट के माध्यम से उसकी वापसी की प्रक्रिया शुरू की।

आज टिटवाल में उसे पाकिस्तानी अधिकारियों के हवाले किए जाने के अवसर एसडीम करनाह,, तहसीलदार करनाह, भारतीय सेना के अधिकारियों, जिनमें 06 महार रेजिमेंट के प्रतिनिधि भी शामिल थे, थाना प्रभारी (एसएचओ) करनाह तथा अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे।

अधिकारियों ने बताया कि वापसी की पूरी प्रक्रिया दोनों पक्षों के संबंधित अधिकारियों के बीच समन्वय के साथ शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूरी की गई। टिटवाल क्रॉसिंग प्वाइंट लंबे समय से सीमा पार स्वीकृत मानवीय और प्रशासनिक गतिविधियों तथा प्रत्यावर्तन प्रक्रियाओं के संचालन के लिए एक महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में कार्य करता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *