Headlines

पाकिस्तानी नंबर, VPN से सीमा पार संपर्क का शक; जम्मू-कश्मीर में बिहार का युवक हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

 

जम्मू (बिश्नाह)। अरनिया के सीमावर्ती क्षेत्र काकू दे कोठे में से सुरक्षा एजेंसियों ब अरनिया पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के संदेह में बिहार के एक युवक को शक के आधार पर हिरासत में लिया है। पकड़े गए युवक की पहचान तारा चंद सदादा, निवासी शोरिगौना, जिला अररिया (बिहार) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में अरनिया में किराये के मकान में रह रहा था और श्रमिक है।

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि युवक वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे कुछ संदिग्ध हैंडलरों के संपर्क में था। उसके मोबाइल फोन की जांच के दौरान कुछ पाकिस्तानी मोबाइल नंबर मिलने की बात भी सामने आई है।

हालांकि, इन नंबरों का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया गया और युवक का किसी संदिग्ध नेटवर्क से संबंध है या नहीं, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

युवक के संपर्क खंगाल रही पुलिस

मामले की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ आरएसपुरा गुरमीत सिंह भी अरनिया थाने पहुंचे। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां युवक से पूछताछ कर उसके संपर्कों तथा मोबाइल फोन में मिले नंबरों की जांच कर रही हैं।

सीमावर्ती क्षेत्र से जुड़े इस मामले को सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर माना जा रहा है। इस संबंध में एसडीपीओ आरएसपुरा गुरमीत सिंह ने कहा कि अभी जांच जारी है कुछ सामने आने पर होने पर कुछ कहा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *