जम्मू-कश्मीर के सरकारी खजाने पर 42 कंपनियों का बोझ, दिवालिया होने की कगार पर 14; कैग रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सरकारी स्वामित्व वाले सार्वजनिक उपक्रमों की वित्तीय तस्वीर कई गंभीर सवाल खड़े करती है। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की 31 मार्च 2023 तक की स्थिति पर आधारित रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 42 पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज (पीएसई) कैग के ऑडिट दायरे में थे। इनमें 39 सरकारी कंपनियां, 2 वैधानिक निगम जिनमें…
