12 ज्योतिर्लिंग सहित 90 तीर्थस्थलों पर भेजा मां वैष्णो देवी का प्रसाद, महाशिवरात्रि के मौके पर श्राइन बोर्ड की पहल

महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर श्राइन बोर्ड ने मां वैष्णो देवी के धाम से देशभर के 90 प्रमुख तीर्थ स्थलों पर पवित्र प्रसाद एवं धार्मिक सामग्री उपहार स्वरूप भेजी है। इस विशेष पहल के अंतर्गत भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग, चार धाम तथा 51 शक्तिपीठों को प्रसाद भेजा गया है।

प्रसाद में पवित्र पंचमेवा प्रसाद, मां वैष्णो देवी की चुनरी, रक्षा सूत्र (मौली), वैष्णो देवी का आधिकारिक कैलेंडर, डायरी सहित अन्य धार्मिक सामग्री शामिल है। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, यह परंपरा मकर संक्रांति पर आरंभ की गई थी, जिसे महाशिवरात्रि पर विशेष रूप से विस्तार दिया गया।

श्राइन बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, इस पहल का मुख्य उद्देश्य देश के विभिन्न प्रमुख तीर्थस्थलों के साथ आध्यात्मिक समन्वय स्थापित करना तथा अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को मां वैष्णो देवी भवन की ओर आकर्षित करना है।

बोर्ड का मानना है कि इस प्रकार के आध्यात्मिक आदान-प्रदान से धार्मिक एकता एवं सांस्कृतिक समरसता को भी बल मिलेगा। बोर्ड के अनुसार, यह परंपरा भविष्य में भी जारी रहेगी और विभिन्न पर्वों पर देश के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों के साथ इस प्रकार का जुड़ाव और सुदृढ़ किया जाएगा।

इन तीर्थस्थलों पर भेजा प्रसाद

  • 12 ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर (गुजरात),
  • मल्लिकार्जुन (आंध्र प्रदेश)
  • महाकालेश्वर मंदिर ( मध्य
  • प्रदेश)
  • ओंकारेश्वर (मध्य प्रदेश)
  • केदारनाथ मंदिर (उत्तराखंड)
  • भीमाशंकर मंदिर (महाराष्ट्र)
  • काशी विश्वनाथ (उत्तर प्रदेश)
  • त्र्यम्बकेश्वर मंदिर (महाराष्ट्र)
  • वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग (झारखंड)
  • नागेश्वर ज्योतिर्लिंग (गुजरात)
  • रामेश्वरम मंदिर (तमिलनाडु)
  • घृष्णेश्वर मंदिर (महाराष्ट्र)।

देश के चार धाम

  • उत्तराखंड में बद्रीनाथ मंदिर
  • ओडिशा में जगन्नाथ पुरी
  • गुजरात में द्वारका मंदिर 
  • तमिलनाडु में रामेश्वरम 

उत्तराखंड स्थित चार धाम

  • बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री,
  • केदारनाथ और देश के 51
  • शक्तिपीठ भी शामिल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *