
जम्मू। प्रदेश सरकार ने अंत्योदय अन्न योजना (AAY) के तहत आने वाले परिवारों को साल में छह मुफ्त एलपीजी सिलिंडर देने की घोषणा की है। जम्मू-कश्मीर में एएवाई के तहत पहली जनवरी 2025 तक कुल 8,79,112 लाभार्थी दर्ज किए गए थे। सरकारी आंकड़ों के अनुसार इनमें 2,74,695 लाभार्थी जम्मू संभाग और 6,04,417 लाभार्थी कश्मीर संभाग से संबंधित हैं।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जम्मू संभाग में सबसे अधिक एएवाई लाभार्थी, राजौरी में 40,063 और पुंछ में 39,917 हैं। जम्मू जिले में 32,104, सांबा में 7,445, कठुआ में 26,477, उधमपुर में 19,482, रियासी में 30,000, डोडा में 34,532, रामबन में 17,047 तथा किश्तवाड़ में 19,782 लाभार्थी दर्ज किए गए हैं।
कुपवाड़ा में सबसे ज्यादा AAY लाभार्थी
वहीं कश्मीर संभाग में कुपवाड़ा 1,20,671 लाभार्थियों के साथ सबसे आगे है। इसके बाद बारामूला में 1,09,815, अनंतनाग में 79,945, बडगाम में 68,785 और पुलवामा में 59,063 एएवाई लाभार्थी दर्ज किए गए हैं। बांदीपोरा में 40,307, गांदरबल में 22,613, श्रीनगर में 26,450, शोपियां में 28,149 तथा कुलगाम में 48,619 लाभार्थी हैं।
कुपवाड़ा जिले में 1,20,671 एएवाई लाभार्थियों में करनाह के 14,969, त्रेहगाम के 9,376, कुपवाड़ा के 25,819, लोलाब के 18,995, हंदवाड़ा के 34,320 और लंगेट के 17,192 लाभार्थी शामिल हैं। इसी तरह बारामूला जिले में 1,09,815 लाभार्थियों में उड़ी के 37,787, सोपोर के 14,164, रफियाबाद के 14,083, गुलमर्ग के 15,665, वागूरा-क्रीरी के 9,985 और पट्टन के 10,613 लाभार्थी शामिल हैं।
कश्मीर संभाग में जम्मू संभाग की तुलना में ज्यादा
बारामूला विधानसभा क्षेत्र में 7,518 एएवाई लाभार्थी दर्ज किए गए। आंकड़ों से स्पष्ट है कि एएवाई योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या कश्मीर संभाग में जम्मू संभाग की तुलना में काफी अधिक है।
