Headlines

600 साल बाद होगा मार्तण्ड सूर्य मंदिर का जीर्णोद्धार, जम्मू कश्मीर सरकार ने बुलाई बड़ी बैठक: सिकंदर शाह मीरी ने तोड़ा था सूर्य मंदिर

सुल्तान सिकंदर शाह मीरी, जिसे मूर्तियाँ तोड़ने की आदत के कारण बुतशिकन भी कहा गया, उसने इस मंदिर को ध्वस्त कर दिया था।

जम्मू. जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अनंतनाग जिले में आठवीं शताब्दी के पुराने मार्तंड सूर्य मंदिर की ‘सुरक्षा, संरक्षण और जीर्णोद्धार’ पर चर्चा के लिए अगले सप्ताह यहां अधिकारियों की एक बैठक बुलाई है. श्रीनगर से लगभग 63 किलोमीटर दक्षिण में मट्टन के केहरिबल क्षेत्र में स्थित यह मंदिर देश के सबसे पुराने सूर्य मंदिरों में से एक माना जाता है और अमूल्य प्राचीन आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है.

इसे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा राष्ट्रीय महत्व का स्थल घोषित किया गया है और यह केंद्रीय संरक्षित स्मारकों की सूची में भी आता है. जम्मू-कश्मीर संस्कृति विभाग द्वारा जारी एक नोटिस के अनुसार, मार्तंड सूर्य मंदिर परिसर में सम्राट ललितादित्य मुक्तापीड की स्थापना के साथ ही कश्मीर में प्राचीन मंदिरों की सुरक्षा, संरक्षण और जीर्णोद्धार के मामले पर चर्चा के लिए एक अप्रैल को जम्मू स्थित सिविल सचिवालय में एक बैठक बुलाई गई है.

प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में निदेशक अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय (जेके), पुरातत्व अधीक्षक (प्रभारी) एएसआई (श्रीनगर सर्कल) सहित अन्य लोग भाग लेंगे. कश्मीरी हिन्दुओ सहित हजारों तीर्थयात्री हर साल इस मंदिर में आते हैं और इसके जीर्णोद्धार की मांग करते रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *