दक्षिण कश्मीर में आतंकियों की साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों के ज्वाइंट ऑपरेशन में बरामद हुआ हथियारों का जखीरा
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले से बुधवार को एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सुरक्षा बलों ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। जिले के तांत्रेपोरा-सुरसनू के घने बाग वाले इलाके में चलाए गए संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने हथियारों और गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा बरामद किया…
