झेलम किनारे गूंजे गणपति के जयकारे, घाटी में जुटे कश्मीरी हिंदू; बच्चों ने पहली बार पूर्वजों की धरती पर देखा गणेश विसर्जन
श्रीनगर। पिछले तीन महीनों में आतंकवादी संगठनों से छह से अधिक धमकियां मिलने के बावजूद कश्मीरी हिंदुओं ने अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को जारी रखने का संकल्प दिखाया। इसी क्रम में श्रीनगर में बड़ी संख्या में कश्मीरी हिंदू गणेश विसर्जन के लिए जुटे। प्रतिभागियों ने इसे दशकों से लगभग गायब रही परंपरा का ऐतिहासिक पुनरुद्धार बताया।…
