Headlines

जम्मू में पकड़ा पाकिस्तानी नागरिक वापस भेजा, BSF ने रेंजर्स को सौंपा; 4 दिन पहले गलती से भारतीय सीमा में घुसा था

जम्मू। जम्मू में गलती से भारतीय सीमा में दाखिल हुआ एक पाकिस्तानी नागरिक सोमवार को वापस पाकिस्तान भेज दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर उसे पाकिस्तान रेंजर्स के हवाले कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने सियालकोट के लुनी पुंद्रा गांव के रहने वाले नज़ीर साधीर को गोलपट्टन बॉर्डर आउट-पोस्ट इलाके में रेंजर्स को सौंप दिया है।

3 सितंबर को जम्मू के कनाचक इलाके में पकड़ा गया

बताते चलें कि नज़ीर साधीर को 3 सितंबर को जम्मू के कनाचक इलाके में पकड़ा गया था, जब वह सीमा पार से भारतीय इलाके में दाखिल हुआ था।

पूछताछ में सामने आई पाकिस्तानी नागरिक की पहचान

अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि वह पाकिस्तान के सीमावर्ती गांव का रहने वाला है और गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर गया था।

पाकिस्तान रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग

जांच के बाद, BSF के जवानों ने अपने पाकिस्तानी समकक्षों से संपर्क किया और पाकिस्तान रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग की। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद उस पाकिस्तानी नागरिक को रेंजर्स को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *