रात में दरवाजा खटखटाया, खाना मांगा और जंगल की ओर निकल गए दो संदिग्ध! जम्मू-कश्मीर के 3 जिलों में सर्च ऑपरेशन जारी

 जम्मू जम्मू-कश्मीर में संदिग्ध लोगों की हलचल की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। सर्च ऑपरेशन उधमपुर, रियासी और कठुआ में चलाए जा रहे हैं। पुलिस ने कई इलाकों की घेराबंदी की और घर-घर तलाशी ली। दो संदिग्ध लोगों की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बल अलर्ट पर है

 अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, रियासी और कठुआ ज़िलों में संदिग्ध लोगों की गतिविधि की ख़बरों के बाद सुरक्षा बलों ने कई जगहों पर सर्च ऑपरेशन शुरू किए। पुलिस ने CRPF के साथ मिलकर घेराबंदी और तलाशी अभियान (कॉर्डन-एंड-सर्च ऑपरेशन) शुरू किया, जब उन्हें दो संदिग्ध लोगों की गतिविधि के बारे में जानकारी मिली।

उधमपुर में प्रकाश चंद के घर दस्तक

अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों ने कथित तौर पर सोमवार देर रात उधमपुर के तालोट गांव में प्रकाश चंद के घर का पहले दरवाज़ा खटखटाया। फिर खाना मांगा। उन्होंने बताया कि घर के लोगों ने कई मिनट तक दरवाज़ा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं दिया।

सुरक्षा बलों को सूचना दी

जब शॉल ओढ़े हुए संदिग्ध लोग वहां से खुबन की तरफ़ चले गए, तो घर वालों को चिंता हुई। इसके बाद सुरक्षा बलों को सूचना दी। अधिकारियों ने आगे बताया कि सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस और CRPF की संयुक्त टीमें गांव पहुंच गईं और ऑपरेशन शुरू किया।

कठुआ के कई गांवों में भी सर्च ऑपरेशन

इसके अलावा, सुरक्षा बलों ने रियासी के सदिनी जंगलों और कठुआ के हीरानगर सेक्टर में इंटरनेशनल बॉर्डर के पास कई गांवों में भी सर्च ऑपरेशन चलाए। अधिकारियों के अनुसार, जिन इलाकों से हाल ही में ऐसी ख़बरें मिली हैं, उन सभी जगहों पर ये ऑपरेशन जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *