Headlines

लद्दाख में बनेगी जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट की बेंच, केंद्र सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; गृह मंत्री बोले- न्याय होगा आसान

लद्दाख। केंद्र सरकार ने गुरुवार (20 अगस्त, 2026) को लद्दाख में जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट की एक बेंच बनाने का फैसला किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सरकार लद्दाख के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और दावा किया कि इस फैसले से दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले नागरिकों के लिए न्याय तक पहुंच बेहतर होगी।

गृह मंत्री अमित शाह ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लद्दाख में जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय की एक बेंच स्थापित करने का निर्णय लिया है।

इससे लद्दाख के दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले नागरिकों के लिए न्याय तक पहुंच काफी बेहतर होगी, क्योंकि उन्हें मिलने वाली कानूनी सेवाओं के लिए लगने वाला समय कम हो जाएगा। सरकार लद्दाख के सर्वांगीण विकास और संवैधानिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *