राजौरी के जंगलों में सर्च अभियान तेज, दो पाकिस्तानी आतंकी कमांडरों के घिरे होने की आशंका

जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के डोरी माल जंगल में छह दिन से जारी आतंकरोधी अभियान के बीच सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार, आशंका है कि दो पाकिस्तानी शीर्ष आतंकी कमांडर अबू हमजा और इलियास फौजी सुरक्षा बल के घेरे में आ चुके हैं।

दोनों आतंकियों को जम्मू संभाग में सक्रिय आतंकी नेटवर्क के प्रमुख साजिशकर्ताओं में गिना जाता है। गुरुवार को जंगल से फिर भारी गोलाबारी की आवाज सुनाई दी और कुछ हिस्सों में आग लगने से धुंआ भी उठता दिखाई दिया।

आधिकारिक तौर पर अभी ऑपरेशन के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की जा रही है, लेकिन आधुनिक निगरानी उपकरणों के साथ, भारी हथियारों, ड्रोन, चापर और अन्य तकनीकी संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है। सूत्रों का मानना है कि अभियान निर्णायक चरण में पहुंच चुका है।

पाकिस्तान का रहने वाला आतंकी कमांडर अबू हमजा लंबे समय से क्षेत्र में आतंकी गतिविधियां चला रहा था। वह इलियास फौजी का करीबी माना जाता है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, दोनों आतंकी वर्ष 2023 और 2024 में राजौरी-पुंछ जिलों में सुरक्षा बल पर हुए कई हमलों में शामिल रहे हैं, जिनमें सेना के कई जवान बलिदान हुए थे।

बताया जाता है कि इलियास फौजी पाकिस्तान सेना का पूर्व कमांडो रह चुका है। क पर जम्मू संभाग में सुरक्षा बलों खिलाफ कई आतंकी हमलों की साजि रचने और उन्हें अंजाम देने का आ है। जम्मू संभाग के गंभीर मुगलां क्षेत्र डोरी माल जंगल में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, विशेष अभियान (एसओजी) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें संयुक्त अभियान चला रही इसे ऑपरेशन शेरूवाली (पहाड़ी) न दिया गया है। पूरे क्षेत्र की घेराबंदी ली गई है और आतंकियों के भागने रास्तों पर निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *