Headlines

PoJK में छिपे बैठे हैं 500 आतंकी, पाकिस्तानी सेना ने दिए हाई-टेक उपकरण; भारतीय सेना मुस्तैद

जम्मू। सीमा पार गुलाम जम्मू-कश्मीर (PoJK) में लांचिंग पैड पर करीब 500 आतंकियों के मौजूद होने की सूचना है। भारतीय एजेंसियों के मुताबिक, आतंकी सर्दियों में जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश कर सकते हैं।

आतंकियों को 3 से 4 ग्रुपों में बांटा गया है

सुरक्षा बल की निगरानी से बचने के लिए आतंकियों को तीन से चार छोटे समूहों में बांटा गया है। वहीं, सीमा पार से पाकिस्तान और उसके पाले आतंकियों के किसी भी षड्यंत्र का जवाब देने के लिए भारतीय सुरक्षा बल मुस्तैद हैं।

आतंकियों को मुहैया करवाए हैं विशेष उपकरण

खुफिया अधिकारियों के अनुसार, जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े आतंकियों को पाकिस्तानी सेना ने बर्फीले और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इस्तेमाल होने वाले विशेष उपकरण भी मुहैया कराए हैं।

दावा है कि लांच पैड के आसपास पाकिस्तानी सैनिक तैनात हैं और ड्रोन के जरिए भारतीय सेना की गतिविधियों तथा संभावित घुसपैठ मार्गों पर नजर रखी जा रही है।

बर्फबारी को दौरान घुसपैठ कर सकते हैं आतंकी

खुफिया एजेंसियों को आशंका है कि आतंकी भारी बर्फबारी के दौरान भी घुसपैठ की कोशिश कर सकते हैं। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में जारी अशांति के बीच इन गतिविधियों को उसकी आंतरिक चुनौतियों से ध्यान भटकाने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है।

सीमा पार गतिविधियों से जुड़े खुफिया इनपुट के बाद भारतीय सेना हाई अलर्ट पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *