श्रीनगर में पूरा ‘वंदे मातरम’ गाने पर सियासी संग्राम, कांग्रेस के सुझाव पर NC बोली- अपनी बात मत थोपो; BJP ने कसा तंज
श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की मौजूदगी में श्रीनगर में एक कार्यक्रम के दौरान पूरा ‘वंदे मातरम’ गाए जाने पर कांग्रेस की आपत्ति ने एक बड़े राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया है। जहां सहयोगी नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कांग्रेस से कहा है कि वह गठबंधन सहयोगियों को अपनी शर्तें…
